Home > अपना शहर ,
वार्ड 52 में 19 लाख रुपए की सीसी सडक का भूमिपूजन सम्पन्न

वार्ड 52 में क्षेत्रीय पार्षद की मौलिक निधि 19 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों ( सी.सी.रोड ) का भूमिपूजन आज मुरैना सांसद श्री अनूप मिश्रा तथा क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व सभापति श्री लालजी जादौन एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री सुजीत सिंह (दद्दा) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रारंभ में 13 बटालियन के कमाण्डेंट श्री असित यादव द्वारा सांसद श्री अनूप मिश्रा एवं विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाहा का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं डिप्टी कमाण्डेंट श्री छारी जी द्वारा पूर्व सभापति श्री लालजी जादौन एवं पार्षद श्री सुजीत सिंह जी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांसद अनूप मिश्रा ने क्षेत्रीय पार्षद की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये वार्ड में अपनी निधि से 10 लाख रु के विकास कार्य कराये जाने की घोषणा की। वहीं विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने भी वार्ड में विकास के लिए दिन रात जुटे रहने के अपने संकल्प को दोहराया। पार्षद श्री सुजीत सिंह ने अपने कार्यकाल में हुये अब तक के विकास कार्यो का उल्लेख किया गया। मंच पर कमांडेंट श्री असित यादव, श्री छारी, श्री अशोक सिंह भदोरिया, श्री जादोन जी जिला महामन्त्री श्री कमल माखीजानी, श्री जयदीप मामा, योग गुरु चिंतानंद जी, एमआईसी सदस्य श्रीमती नीलिमा शिंदे, श्रीमती रीना सोलंकी, श्री महेंद्र सोलंकी, श्री अनिल चैधरी, श्री सुघर सिंह पवैया, श्री बन्नू खान पठान, श्री जंडेल सिंह गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाश सिंह भदोरिया ने किया और आभार श्री नरोत्तम सिंह जादोन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता श्री सुभाष बत्रा, श्री सुभाष सिंह चैहान, श्री सुदमन सिंह भदोरिया, श्री राजकिरण सिंह भदोरिया, श्री संतोष सिंह भदोरिया, श्री राजकुमार सिंह भदोरिया, श्री चेतन मण्डलोई, श्री दिनेश जैन, श्री अजय राज, श्री पवन सिकारिया, श्री ज्ञानु भार्गव, श्री जनवेद चैरासिया, श्री निकुंज गुप्ता, श्री राहुल सिंह राजपूत, श्री मदन बत्रा, श्री बन्टी राठौर, श्री कैलाश राठौर, श्री राहुल जायसवाल, तपा जी, श्री सरदार हीरा सिंह , श्री अरुण चैहान, श्री फेजल अली काजमी, श्री दुर्गा सिंह कुशवाहा, श्रीमती रुक्मणी जोशी, श्री पिंटू जाट, श्रीमती सुमन जादोन, श्रीमती ममता आर्य, श्रीमती सुधा कुशवाहा, श्रीमती सुमन चैरासिया, श्रीमती क्रांति गोस्वामी, श्रीमती गिरिजा गर्ग, श्री नेहनाराम कुशवाहा, श्री महेश गोयल , श्री आनंद नेगी, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री चिंटू तोमर, श्री सफीक मामा, श्री भारत भूषण शर्मा, श्री जिनेंद्र राजपूत, श्री गौरव कुशवाहा, श्री अभिमन्यु सिंह भदोरिया, श्री मोनू राणा, श्री प्रमोद वर्मा, श्री विनोद शिवहरे, श्री श्याम सिंह भदोरिया आदि क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

  

Share This News :