Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्वालियर -चम्बल संभाग में भारी तोड़फोड़ ,आगजनी और ट्रैन रोकी

ग्वालियर। SC-ST एक्ट में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद ने ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में अप्रिय रूप ले लिया है। कई जगह तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। ग्वालियर के कई इलाकों में तोड़फोड़, पथराव, गोलीबारी और आगजनी की खबरें आ रही हैं वहीं भिंड में भीम सेना ने ट्रेन रोकने के लिए पटरी पर ही डेरा जमा लिया। बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा के चलते ग्वालियर के मुरार, थाटीपुर, लहार, गोहद, मेहगांव सहित कई स्थानों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर में जगह-जगह हंगामे और तोड़फोड़ की जा रही है। यहां के मुरार इलाके, हजीरा, सदर बाजार, ठाठीपुर सहित कई इलाकों में में भयंकर तोड़फोड़ की खबरें हैं। इतना ही नहीं टोल प्लाजा पर प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों की हवा निकालकर उन्हें पंक्चर कर दिया। इससे गाड़ियां टोल नाके पर ही खड़ी हैं और लम्बा जाम लग गया है।

हालांकि बंद को देखते हुए SAF की अतिरिक्त कम्पनियां और बड़ी संख्या में पुलिस बल शहर के कई इलाकोंं में तैनात है, लेकिन हिंसक घटनाएं हो रही हैं। बाद में BSF को भी तैनात कर दिया गया है।

भिंड में ट्रेन रोकी à¤Ÿà¥à¤°à¥‡à¤¨ को रोकने के लिए भीम सेना के लोगों ने पटरी पर डाला डेरा। प्रदर्शनकारियों ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रोकी। काफी समय तक ट्रेन यातायात बाधित रहा, बाद में इसे क्लियर किया गया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी ट्रेक पर जमा हो गए हैं। वहीं मेहगांव में पथराव, गोहद में फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। गोहद में 3 लोगों घायल होने की सूचना है।

मुरैना में भी पथराव à¤¦à¤²à¤¿à¤¤ संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा हो रही है। प्रदर्शनकारी आते-जाते लोगों पर पथराव भी कर रहे हैं। वहीं विरोध रैली के दौरान दुकानदार, ऑटो चालकों के साथ मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़ और महिला सवारियों के साथ अभद्रता की शिकायतें मिल रही हैं। लाठियां लेकर प्रदर्शनकारी आते-जाते वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं.प्रशासन ने कहा हे की लोग अफबाहों पर ध्यान न दें .कुछ लोग अफबाहें फैला रहे हैं .

Share This News :