Home > मनोरंजन ,
मैं अपने परिवार के खिलाफ गई थी, लेकिन मुझे कोई गम नहीं: सनी लियोनी

सनी लियोनी आज बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हैं. उन्हें निर्देशक अपनी फिल्मों में लेना पसंद करते हैं. एक्टिंग के अलावा उनके आइटम सॉन्ग भी काफी पसंद किए जाते हैं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर किए.

बता दें कि जल्द ही सनी के जीवन पर आधारित एक टीवी शो शुरू होने जा रहा है. इस मौके पर सनी ने à¤•हा कि 21 साल की उम्र में मेरे जीवन में कुछ नकारात्मक बदलाव आए. लोगों ने मेरे बारे में बुरा-भला कहना शुरू कर दिया. इस चीज का मेरे जीवन में बुरा असर पड़ा. मैं अंदर से टूट गई. मेरे परिवार वालों ने मुझे और मेरे भाई को हर बुराई से बचाने की कोशिश की.सनी ने आगे कहा कि जिस प्रोफेशन में मैं थी उससे निकलने के लिए मेरे घर वालों ने कभी मुझे फोर्स नहीं किया. उन्होंने कहा कि वो उस दिशा से अलग चली गईं, जिस दिशा में उनके घरवाले उन्हें ले जाना चाहते थे. सनी को इसके बावजूद अपने जिंदगी से कोई शिकवा नहीं है और वो अपनी लाइफ से बहुत प्यार करती हैं.

Share This News :