Homeखेल ,
महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज बनीं देश की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को देश की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। बता दें कि पिछले साल हुए वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में मिताली राज का अहम योगदान था। इसके साथ ही भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बेस्ट फीमेल प्लेयर का खिताब मिला है।  

शनिवार को तेलंगाना खेल पत्रकार संघ के सालाना पुरस्कार समारोह में साल 2017 के लिए मिताली को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। जबकि बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत और पी वी सिंधू को सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला खिलाड़ी चुना गया। मिताली पुरस्कार लेने के लिये मौजूद नहीं थी। उनके माता पिता ने तेलंगाना सरकार के सलाहकार बी वी पापा राव से पुरस्कार लिया ।

Share This News :