Homeखेल ,
स्मिथ के समर्थन में उतरे सचिन ने कहा, उन्हें थोड़ा समय दें

बॉल टैंपरिंग मामले में बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और केमरन बेनक्रॉफ्ट को अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का समर्थन मिला है।

सिडनी पहुंचने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्मिथ को रोता देख सचिन भी भावुक हो गए। उन्होंने ट्‍विटर पर लिखा, उन्हें अपने किए पर पछतावा है और उन्हें अपने इस कारनामे के साथ ही रहना होगा। क्रिकेटरों के साथ उनके परिजनों को भी इसके परिणाम झेलने होंगे। इसलिए अब हमें थोड़ा पीछे हटना चाहिए और उन्हें थोड़ा समय दें।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के केमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। इसके बाद आईसीसी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक मैच का बैन और 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया था जबकि नए खिलाड़ी बेनक्रॉफ्ट पर 75 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया था।

इस मामले के उजागर होने से ऑस्ट्रेलिया की बहुत किरकिरी हुई थी और इन खिलाड़‍ि यों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले की जांच की और स्मिथ तथा उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया था। बेनक्रॉफ्ट को 9 महीनों के लिए प्रतिबंधित किया गया था। वॉर्नर इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड के रूप में उभरे थे।

Share This News :