Home > अपना शहर ,
एसबीआई ने अप्रवासी भारतीयों को बैंकिंग सुविधाओं से अवगत कराया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बाडा मेन ब्रांच द्वारा अप्रवासी भारतीय मीट का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर के रहवासी ऐसे भारतीय परिवार जो वर्तमान में विदेशों में अपना व्यापार, उद्योग या सेवा क्षेत्र में संलग्न हैं। उन्हें एक छत के नीचे लाकर बैंक द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।

      स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर श्री संतोष सोनी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक अप्रवासी भारतीयों को अनेक तरह की सुविधायें उपलब्ध कराती है, जिसका लाभ उन लोगों द्वारा उठाया जा सकता है। उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाइश भी दी और अप्रवासी भारतीयों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस कार्यक्रम का आयोजन सिटी सेंटर स्थित होटल सुगरपॉम में किया गया। इस अवसर पर बैंक के डिप्टी मैनेजर श्री जयप्रकश, असिस्टेंट मैनेजर श्री शरद खत्री सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share This News :