Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने केआरजी कॉलेज में 4 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाले विधि भवन की आधारशिला रखी

रेशममिल व कांचमिल के 50 छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा

 à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने केआरजी कॉलेज में 4 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाले नवीन विधि भवन की आधारशिला रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह ने की।

      उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि छात्राओं के लिये अंचल का यह एक मात्र विधि भवन होगा जहाँ स्वतंत्र विधि शिक्षण का कार्य होगा। उन्होंने इस अवसर पर वैदिक रीति से भूमि पूजन करते हुए बताया कि उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करते ही सर्वप्रथम शासन स्तर से विधि भवन हेतु राशि स्वीकृति जारी की। इसके बन जाने से छात्राओं को अब सह शिक्षा के बजाए विधि शिक्षा में कन्या महाविद्यालय में ही सुविधाजनक भवन में शिक्षण का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण गैलरी का भी शुभारंभ किया। इस गैलरी में प्रकृति और मनुष्य के बीच संबंधों को दर्शाने का प्रयास किया गया। श्री पवैया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में पेंटिंग के शीर्षक हिंदी में ही अंकित किए जाएँ।

      इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज मोदी सहित प्रोफेसर और छात्रायें उपस्थित थीं।

कांचमिल में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

      उच्च शिक्षा मंत्री ने इसके पश्चात कांचमिल स्थित कम्युनिटी हॉल में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों से उन्होंने कहा कि इस शिक्षा के साथ-साथ माता-पिता, मातृ भूमि और ईश्वर के प्रति श्रृद्धा के भाव जगाने के संस्कार बच्चों को दिए जाएँ। उन्होंने कांचमिल व रेशममिल के जरूरतमंद 50 बच्चों को स्वेच्छानुदान से छात्रवृत्ति एवं कोचिंग को पुस्तकों हेतु 15 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया रविनगर में आयोजित दीपपर्व मिलन समारोह में भी शामिल हुए।

इस अवसर पर डॉ. हरिमोहन पुरोहित, डॉ. राकेश कुरासिया, वरिष्ठ पार्षद श्री ओमप्रकाश शेखावत, एड. राजेन्द्र शर्मा, पार्षद श्री संतोष भारती, धर्मवीर राठौर, बृजमोहन शर्मा व गजेन्द्र राठौर आदि उपस्थित थे।

 

Share This News :