Home > अपना शहर ,
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह का दतिया पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया आत्मीय स्वागत

पीताम्बरा पीठ पर की पूजा-अर्चना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह का दतिया हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ जनसंपर्क, जलसंसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र,  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे थे।

            भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष श्री कमल प्रसाद मौर्य, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश माथुर आए। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ के साथ केन्द्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद्र गहलोत भी आए।

            दतिया हवाई पटटी पर पहंचने के उपरांत मुख्यमंत्री व जनसपंर्क मंत्री के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का बडे पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया। भव्य स्वागत देख राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अभिभूत हुए। हवाई पट्टी से चलकर अतिथियों ने मां पीताम्बरा पीठ पर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात भाजपा राष्टीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद्र गहलोत, केन्द्रीय लघु एंव मध्यम उद्योग मंत्री श्री कलराज मिश्र सहित अन्य नेता झांसी के रवाना हुए।

  

Share This News :