Home > अपना शहर ,
दुर्घटना में मृतक एवं घायलों के परिजनों के वितरित किए आर्थिक सहायता के चेक

विगत दिवस गणेश विसर्जन के समय जडेरुआ ग्राम के लोगों की एक ट्राॅली पलटने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा 3 लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। उनके परिजनों को आज प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने 20-20 हजार रुपए के चैक आर्थिक सहायता के रुप में प्रदान किए। जिन नागरिकों को चैक प्रदान किए गए उनमें श्री राधेलाल, श्री रामकिशन, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्रीमती बादामी बाई, श्री विक्की पुत्र हरिओम, श्री हरिओम जाटव शामिल हैं।

      

Share This News :