Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एमपीपीएससी परीक्षा के रिजल्ट पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

जबलपुर। à¤¹à¤¾à¤ˆà¤•ोर्ट ने 18 फरवरी को आयोजित की गई एमपीपीएससी परीक्षा के रिजल्ट पर रोक लगा दी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 5 अप्रैल को होगी। छात्रों का कहना था कि परीक्षा में 10 सवाल ऐसे पूछे गए, जो मॉडल आंसर शीट में गलत थे। सुनवाई में सरकार को इस मामले में जवाब देना होगा।

गौरतलब है कि परीक्षा इस परीक्षा से डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित विभन्न प्रशासनिक पदों के लिए भर्ती होना थी। इस मामले में छात्रों ने एमपीपीएससी को भी शिकायत की थी, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर छात्रों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

परीक्षार्थियों के अनुसार भारत छोड़ो का नारा यूसुफ मेहरअली ने दिया था। पीएससी ने मॉडल आंसरशीट में इसका उत्तर नेहरू बताया था। बाद में फाइनल आंसरशीट में सुधार कर मेहरअली को ही सही माना गया। मॉडल आंसरशीट में करीब 9 प्रश्नों पर आपत्तियां लगाई थीं। पीएससी ने फाइनल आंसरशीट में 10 सवालों के जवाब बदले। गलत मानकर 5 सवाल विलोपित भी किए।

Share This News :