Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दादा का दतिया नम्बर वन

मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क और जल संसाधन मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्र (दादा ) का दतिया पूरे देश में नम्बर वन जिला होने का ख़िताब मिला है .प्रधानमंत्री आवास योजना के अलाबा ,सामाजिक न्याय ,किसानों के ऋण बितरण सहित तमाम योजनाओं में दतिया नम्बर वन पर है .इतना ही नहीं विकास कार्यों में दतिया ऊँची उड़ान भर रहा है .सड़क ,पानी , बिजली ,एजुकेशन ,स्वास्थ जैसी बुनियादी सुबिधाओं से लेस दतिया में मेडिकल कॉलेज ,नया कलेक्ट्रट भबन ,अधिकारियो और कर्मचारियों के लिए नए आबासों का निर्माण समेत शहर और गाँव - गाँव में विकास की झलक नजर आती है .देश का सबसे पिछड़ा जिला कहा जाने वाला दतिया आज डॉक्टर नरोत्तम मिश्र के अथक प्रयासों के कारण पूरे देश के नक्षत्र पर नम्बर वन पर खड़ा है .

Share This News :