Home > मनोरंजन ,
ट्रोल हुईं करीना कपूर, लोगों ने कहा- 'कुछ खा लो...

मुंबईः हाल ही में सिंगापुर में हुए समर फैशन वीक 2018 में कार्तिक आर्यन और करीना कपूर ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। शो की कुछ तस्वीरें कार्तिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कीं।दरअसल यहां उन्‍होंने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ रैंप वॉक किया। करीना ने यहां एक खास आउटफिट पहना था। लेकिन जैसी ही उनकी तस्वीर à¤¸à¥‹à¤¶à¤² मीडिया पर आई कई लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स करीना को सलाह देने से भी पीछे नहीं हटे।

करीना की एक तस्वीर उनकी बेस्‍ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स को करीना का यह लुक खास पसंद नहीं आया। करीना ने जिस कलर और थीम की ड्रेस पहनी थी उसमें वे बेहद पतली नजर आ रही थीं। यूजर्स को करीना का ये स्लिम अवतार नहीं भाया।कुछ यूजर्स ने उन्‍हें खाने-पीने की सलाह दे डाली तो कुछ ने उनकी उम्र पर निशाना साधा।  à¤‡à¤¸ यूजर ने कमेंट में लिखा, उम्र के साथ एक्ट्रेस बूढ़ी लगने लगती हैं। कईयों ने कार्तिक आर्यन और उनकी उम्र के फासले को गिना दिया। हालांकि ट्रोलर्स से इतर कई लोगों ने करीना की जमकर तारीफ की है। उन्‍होंने बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटिड अदाकाराओं में से एक बताया है।

Share This News :