Home > मनोरंजन ,
फोर्ब्स की एशिया अंडर 30 लिस्ट में ये हैं अकेली बॉलीवुड एक्ट्रेस

बॉलीवुड सितारों का नाम प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स में आना सम्मान की बात मानी जाती है. हाल ही में फोर्ब्स ने एशिया के टॉप अंडर 30 सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में सिर्फ एकमात्र बॉलीवुड स्टार शामिल है.

 à¤¯à¥‡ हैं अनुष्का शर्मा. उनकी उम्र 29 साल है. उनका नाम फोर्ब्स की इस सूची में शामिल है. इस अंडर 30 लिस्ट में कुछ नया या अपने क्षेत्र में कुछ अलग हटकर काम करने वाले ऐसे लोगों को जगह दी गई है जो अपने उद्योग व एशिया को बेहतर बनाने के लिए बदलाव ला रहे हैं.

मैगजीन ने अनुष्का को हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बताया है. अनुष्का ने 2007 में रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. अनुष्का ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है.

Share This News :