Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गोहदः संजू बनाम मंत्रीजी की तैयारी

त्तारूढ़ भाजपा के लिए आने वाला समय काफी कशमकश भरा है। मात्र गोहद की बात की जाये तो यहां टिकिट के लिए अभी से ही घमासान मचा है। भाजपा नेत्री संजू जाटव सीधे सीधे मंत्रीजी को चुनौती दे रही है। वहीं पूरे मध्यप्रदेश में पार्टी हाईकमान और सरकार को आने वाले समय में जाने कितने गोहद जैसे हालातों से जूझना है।
यहां बता दें कि भिंड जनपद की पूर्व अध्यक्ष संजू जाटव सोशल मीडिया सेंसेशन बनकर जब से सामने आई है, तभी से उनका पोलीटिकल ग्राफ एकाएक उभरा है। वैसे संजू के बारे में राजनीति में प्रवेश के साथ ही एक जुमला जुड़ा हुआ था कि उन्हें गोहद की विधानसभा से विधायक बनने में ही रूचि है। परंतु राजनीति का क, ख, ग तो उन्होंने जनपद अध्यक्षी के कारण ही सीखा। उनके राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा झटका अध्यक्षी से हटना रहा है। परंतु वह उससे हताशा नहीं हुई, बल्कि राजनीति में ओर ताकतवर होकर सामने आई।
उन्होंने जहां गोहद विधानसभा में अपनी खुले तौर पर सक्रियता बढ़ाई, वहीं सामाजिक और गैर सामाजिक कार्यक्रमों में लगातार आमद दर्ज कराती रही। अभी हाल ही में संजू के भोपाल में भी भाजपा नेताओं सें मुलाकात की खबरें सामने आई है। वहीं उन्होंने वल्लभ भवन में भी अपनी आमद दर्ज कराई। संजू की एकाएक सक्रियता की खबर लगातार मंत्रीजी को उनके शुभचिंतक दे रहे है। वहीं गोहद से अन्य संभावित उम्मीदवारों के कान भी खड़े है। वह भी लगातार दिल्ली, भोपाल और नागपुर के संपर्क में है। 

Share This News :