Homeखेल ,
बॉल टेंपरिंग: स्मिथ, वॉर्नर पर लगेगा एक साल का बैन? कोच लीमैन की भी होगी छुट्टी!

बॉल टेंपरिंग विवाद में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को काफी गंभीर अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं. सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच डैरेन लीमैन के भविष्य पर भी इस विवाद से खतरा मंडराता नजर आ रहा है.

बॉल टेंपरिंग विवाद की चारों ओर आलोचना होने के बाद इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सख्त कदम उठा सकता है. इस विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ से उनकी टीम की कप्तानी हमेशा के लिए ली जा सकती है. यही नहीं, उन पर एक साल लंबा बैन भी लग सकता है.

अंग्रेजी अखबार 'द गार्डियन' के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर की गई इस हरकत में शामिल रहने के लिए स्मिथ को गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. स्मिथ को इस विवाद के चलते आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी पहले ही छोड़नी पड़ी है. आईपीएल 7 अप्रैल से शुरू होने वाला है.

Share This News :