Home > मनोरंजन ,
शाहरुख की बेटी सुहाना से लेकर बच्चन बहू ऐश्वर्या तक, इतनी महंगी ड्रैसेस पहनतीं हैं ये 10 एक्ट्रैसेस

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना भले ही फिल्मों के दूर हैं लेकिन वे फेमस स्टारकिड्स लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। इवेंट में उन्हें अक्सर स्टाइलिश ड्रैसेस में देखा जाता है। उनके ड्रैस की कीमत इतनी की आपके होश उड़ जाएंगे। पिछले साल 2 नवंबर को पापा शाहरुख के बर्थडे में सुहाना 50,000 रु. की टी-शर्ट पहने भी नजर आई थीं।

PunjabKesari

वैसे सुहाना ही नहीं हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री मे एेसी कई एक्ट्रैसेस हैं। जो इवेंट्स में महंगी ड्रैसेस पहने हुए नजर आती हैं। आज हम आपको इस पैकेज में उन्हीं 9 हसीनाओं के बारें में बताएंगे जिनकी ड्रैसेस की कीमत जानकर आपको होश उड़ जाएंगे। 

PunjabKesari

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड एक्ट्रैस और बच्चन बहू ऐश्वर्या की खूबसूरती के सभी दीवाने हैं। वहीं उनकी ड्रैस के बारे में बात करें तो ऐश्वर्या अंबानी के एक पार्टी में यह Tuxedo gown पहन कर पहुंची थीं। इस गाउन का प्राइस 3,50,000 रु. रुपए से भी अधिक है।

PunjabKesari
उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड में अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटौरने वाली उर्वशी अपने एक कजिन की शादी में 40 किलो की ये साड़ी पहन कर पहुंची थीं। इस ड्रैस की कीमत 55 लाख है। 

PunjabKesari

आलिया भट्ट

बॉलीवुड में अपने चुलबुले अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली आलिया ने आइफा 2017 में एक गाउन पहना था। जो फैंस को बिल्कुल पसंद नही आया और जमकर आलोचना भी हुई। भले ही लोगों को आलिया की आउटफिट पसंद ना आई हो। मगर इसकी कीमत 23 लाख रुपए है।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा 

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी सिक्का जमा चुकीं प्रियंका ने सितम्बर 2017 में यूएन के ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स 2017 में शिरकत की थी। इस इवेंट में पीसी प्लेन फुल स्लीव्स व्हाइट गाउन पहनकर पहुंची थीं। इसकी कीमत 2.89 लाख है। 

PunjabKesari

करीना कपूर खान 

बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान अपनी ननद सोहा अली खान के बुक लॉन्च इवेंट में रेड ड्रैस पहनकर पहुंची थी। इस ड्रैस को Bibhu Mahapatra ने डिजाइन किया था। इसकी कीमत 5.41 लाख बताई जा रही है। 

PunjabKesari
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की दीवा गर्ल दीपिका ने कान्स 2017 में अपने लुक रेड कारपेट पर फैंस को दीवाना बना दिया था। इस दौरान दीपिका हॉट और बोल्ड पर्पल की ड्रैस पहन पहुंची थी जिसकी कीमत 5,00,000 रु. है। 

PunjabKesari

रानी मुखर्जी

बॉलीवुड की ब्यूटी रानी कुछ टाइम पहले ही एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान वे इस लैदर वाली ब्लैक जैकेट में नजर आई थीं। उसकी कीमत 1.30 लाख बताई जा रहा है। 

PunjabKesari

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान यह ब्लैक टी-शर्ट और स्कर्ट पहना था। इसे प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था। इसकी कीमत 1.40 लाख है। 

PunjabKesari

कंगना रनौत 

बॉलीवुड में अपनी बेबॉक राय रखने वाली कंगना Mr India 2017 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची थीं। ये डिजाइनर Bibhu Mahapatra के कलेक्शन का हिस्सा थी। इस दौरान वह 2.36 लाख की ड्रैस पहनकर पहुंची। 

Share This News :