Homeवायरल न्यूज़,slider news,
होने वाली बहू के साथ सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचा अंबानी परिवार

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी होने वाली बहू श्लोका मेहता के साथ 25 मार्च को मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे.मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी वहां मौजूद थे.आकाश अंबानी अपनी बहन ईशा अंबानी के साथ .24 मार्च को गोवा में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-एगेंजमेंट सेरेमनी हुई थी.दोनों की सगाई जून में हो सकती है.खबरों के मुताबिक दोनों इस साल के अंत में मुंबई में शादी कर सकते हैं.शादी का समारोह 4 से 5 दिन चल सकता है. जगह मुंबई का ओबेरॉय होटल हो सकता है. हालांकि, डेट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 जुलाई 1990 को जन्मीं श्लोका मुंबई के मालाबार हिल्स में रहती हैं.श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं.

Share This News :