Home > मनोरंजन ,
मुकेश अंबानी के बेटे ने सगाई के पहले ऐसे मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। à¤°à¤¿à¤²à¤¾à¤¯à¤‚स इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी जल्द ही सगाई करने वाले हैं। वे अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता से शादी कर रहे हैं।

इससे पहले 24 मार्च को गोवा में उनकी प्री-एगेंजमेंट सेरेमनी का आयोजन किया गया। जहां श्लोका और आकाश की सगाई से पहले प्री इंगेजमेंट फोटोशूट हुआ।

बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि ये प्रपोजल सेरेमनी थी और इस जश्न में मुकेश अंबानी व उनकी मां कोकिलाबेन भी नजर आए।

बता दें कि श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। आकाश और श्लोका ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में पढ़ाई की है।

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने के बाद श्लोका साल 2009 में अमेरिका स्थित न्यूजर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई करने चली गई थीं। उसके बाद उन्होंने द लंदन स्कूल ऑफ इक्नॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया।

जानकारी के मुताबिक श्लोका और आकाश की इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। माना जा रहा है कि यह शादी मुंबई में ही होगी।

देखिए श्लोका व आकाश अंबानी की खास तस्वीरें...

Share This News :