Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
केंद्रीय मंत्री तोमर के बीजेपी अध्यक्ष बनने की हवा गर्म

केंद्रीयमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने की आज पुरे दिन हवा गर्म है .श्री तोमर आज ग्वालियर में थे ,मगर उन्हें दिल्ली बुलाया गया और बे शाम को गतिमान एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो गए हैं .पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं चल रही हैं .कोलारस और मुंगावली बिधानसभा उप चुनाव हरने के बाद बदलाव की खबरों को बल मिला था .आज दिनभर बीजेपी कार्यकर्त्ता एक दूसरे को फोन पर इस खबर की पुष्टि करते रहे .कल ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में कई मंत्रियों और पार्टी नेताओं से मिले थे .बरहाल चर्चाएं तरह  -  तरह की चल रहीं हैं .बतादें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और श्री तोमर की बालसखा के रूप में सफल जोड़ी रही है .

Share This News :