Homeखेल ,
कोहली ने दीपिका पादुकोण के साथ एड शूट करने से किया इनकार, ये है वजह

नई दिल्ली। à¤‡à¤¸ वक्त विराट कोहली अपनी लोकप्रियता के चरम पर हैं। मैदान पर जहां उनका बल्ला बोल रहा तो बाहर भी उनका स्टारडम बना हुआ है। उनकी ब्रांड वैल्यू भी लगातार बढ़ रही है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी लोकप्रियता के मामले में कहीं पीछे नहीं है। हर फिल्म के साथ उनका कद बॉलीवुड में बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी विराट कोहली ने दीपिका पादुकोण के साथ एक एड शूट करने से इनकार कर दिया है।अभी हाल के दिनों में ही में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ने विराट और दीपिका को सबसे मशहूर सेलिब्रिटी चुना है। ऐसे में अगर किसी ब्रांड के विज्ञापन में ये दोनों सेलिब्रिटी एक साथ आ जाएं, तो वो बेहतरीन साबित हो सकता है। दोनों सितारों के पास आईपीएल 11 के दौरान एक साथ काम करने का मौका आया, लेकिन विराट कोहली ने दीपिका के साथ विज्ञापन करने से साफ इनकार कर दिया। विराट के इनकार के कारण रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू को 11 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ेगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरू ने एक विज्ञापन के लिये ट्रेवेल कंपनी से 11 करोड़ की डील की थी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक विराट को इस डील से कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन जैसे ही विराटको ये पता चला कि इस एड में ट्रेवल कंपनी ने अपनी ब्रैड एंबेसडर दीपिका पादुकोण को भी शामिल किया है तो उन्होंने इस विज्ञापन का शूट करने से मना कर दिया।

 

आईपीएल फ्रेंचाइजी के नियमों के मुताबिक विराट कोहली को आरसीबी के सभी विज्ञापनों का हिस्सा बनना होता है। ये करार कंपनी और आईपीएल टीम के बीच है। इसका खिलाड़ी और कंपनी के बीच करार से कोई मतलब नहीं होता। आरसीबी के लिए ट्रेवेल कंपनी का विज्ञापन करने से विराट को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करने से जरूर आपत्ति है। हालांकि इस विज्ञापन को न करने के पीछे न तो विराट ने अभी तक कोई ठोस वजह बताई है और न ही आरसीबी ने इस पर कुछ कहा है।

Share This News :