Home > मनोरंजन ,
बड़े पर्दे पर फिर दिखेंगी उर्मिला मातोंडकर, बनेगी 'बेवफा ब्यूटी'

मुंबई। 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार उर्मिला मातोंडकर अब सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। उर्मिला की इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' में 'बेवफा ब्यूटी' बनकर सभी को दीवाना बनाने की तैयारी है। इस फिल्म के आइटम सॉन्ग में एक्ट्रेस 'बेवफा ब्यूटी' गाने पर थिरकती नजर आएंगी। अब मेकर्स ने इस स्पेशल डांस सॉन्ग का टीजर शेयर किया है जिसमें उर्मिला का फर्स्ट लुक नजर आ रहा है। यह गाना शुक्रवार को रिलीज होगा।

उर्मिला सिल्वर स्क्रीन पर नौ साल बाद वापसी कर रही है। हालांकि वह रिअलिटी शोज जरूर कर रही थी लेकिन नौ साल से किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आई। 2008 में वह हिमेश रेशमिया की 'कर्ज' में दिखी थी। अब उन्हें इरफान की फिल्म ब्लैकमेल में देखने को मिलेगा। बेवफा ब्यूटी गाने को पावनी पांडे ने गाया है और अमित त्रिवेदी ने इसे कंपोज किया है।

इरफान खान के अलावा फिल्म में दिव्या दत्ता, कीर्ति कुलहारी और अरुणोदय सिंह भी लीड रोल में हैं। फिल्म 6 अप्रैल को रिलीज हो रही है। लेकिन आपको बता दें इस फिल्म के लीड एक्टर इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं और इस समय लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं।

Share This News :