Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्रिमंडल बिस्तार में इन्हे मिल सकता है मौका

भोपाल। उपचुनावों की श्रृंखलाबद्ध हार के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने मंत्रीमंडल का विस्तार कर सकते है। कल इस बात की संभावना है कि प्रदेश में तीन नये मंत्री संभवतः शपथ ले सकते है। इसमें उपेक्षित रह गये इंदौर से दो मंत्री भी बन सकते है।
आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की किरकिरी से बचाने के लिए अब इंदौर से रमेश मेंदोला व सुदर्शन गुप्ता को केबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। मेंदोला भाजपा के पावरफुल नेता कैलाश विजयवर्गीय खेमे से और सुदर्शन गुप्ता लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन कोटे से मंत्री बनेंगे। वहीं गोपीलाल जाटव को भी मंत्री बनाया जा रहा है। वह पिछले दिनों हुये मंत्रीमंडल विस्तार में रह गये थे। इसी प्रकार दो अन्य नये मंत्रियों में भिंड से संभवतः नरेन्द्र कुशवाह को भी शामिल किया जा सकता है। इसी के साथ वर्षों से उपेक्षित जिले श्योपुर से भी दुर्गालाल विजय का नाम राज्यमंत्री के रूप में हो सकता है। 

Share This News :