Homeखेल ,
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ FIR दर्ज

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अपनी पत्नी के आरोपों से गिरने के बाद अब भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पंड्या विवादों में घिर गए हैं.

जोधपुर की एक निचली अदालत में हार्दिक पंड्या के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं. पंड्या के खिलाफ के खिलाफ जोधपुर की अदालत में SC-ST एक्ट के तहत इस्तगासा पेश किया गया था.

पंड्या पर FIR दर्ज करने के लिए कोर्ट पहुंचे एडवोकेट डीआर मेघवाल ने बताया कि क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने कुछ महीने पहले Twitter पर एक पोस्ट डालकर बीआर अंबेडकर पर अपशब्द कहे थे जिसको लेकर के वह लूणी पुलिस थाने में FIR कराने के लिए गए थे, लेकिन लूणी थानेदार ने FIR करने से इनकार कर दिया था.

मेघवाल ने बताया कि थानेदार का कहना था कि इतने बड़े क्रिकेट खिलाड़ी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कर सकते हैं. इसके बाद मेघवाल अदालत पहुंचे और इस्तगासा पेश किया जिस पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई करते हुए हार्दिक पंड्या के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए.

Share This News :