Home > मनोरंजन ,
'रेस 3' के पोस्टर पर छाए सलमान खान, बताया अपने किरदार का नाम

सलमान खान की अगली फिल्म 'रेस 3' का पहला पोस्टर जारी हुआ है। पोस्टर पर सलमान खान छाए हुए हैं। एेसे वे पहले कभी नहीं दिखे, इससे फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

सलमान ने सोमवार सुबह ट्वीट करके इसे जारी किया है। उन्होंने लिखा है 'इस हफ्ते मिलता हूं रेस 3 के परिवार से... मेरा नाम है सिकंदर।'

इस बार 'रेस 3' में अनिल कपूर को भी देख सकेंगे। बता दें कि, फिल्म की शूटिंग मुंबई स्थित महबूब स्टूडियो में शुरू हुई थी। उस समय भी सलमान ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए बाकी कलाकारों को इंट्रोड्यूस करवाया था।

सलमान के साथ फिल्म की पूरी टीम सेट पर मौजूद थी, जिनमें रमेश तौरानी, रेमो डिसूजा, सकीब सलीम, डेजी शाह, बॉबी देओल और जैकलीन भी मौजूद थे। वैसे इसमें अचरज वाली कोई बात नहीं है। अनिल कपूर तो रेस सीरीज़ के फाउंडर मेंबर रहे हैं। रेस के दोनों भाग में इनके कारनामे आप देख चुके हैं। हां, हैरत पहले जरूर हुई थी कि फिल्म की घोषणा के साथ इनका नाम क्यों नहीं ज़ाहिर किया गया।

बताते चलें कि, इससे पहले अब्बास मस्तान फिल्म 'रेस' और 'रेस 2' बनाई थी, लेकिन 'रेस 3' को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह पहली बार होगा, जब रेमो सलमान को किसी फिल्म में निर्देशित कर रहे हैं। 'रेस 3' 15 जून को रिलीज होने वाली है।

Share This News :