Home > मनोरंजन ,
प्रियंका चोपड़ा का ड्रैसिंग स्टाइल

कोई इवेंट हो या फिर एयरपोर्ट लुक, प्रियंका चोपड़ा का ड्रैसिंग स्टाइल देखने वाला होता है। प्रियंका का ड्रैसिंग लुक हर बार डिफरैंट होता है। अगर इनके एयरपोर्ट लुक की बात करें तो वह भी बेहद डैशिंग है, जो बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्ट्रैस को भी मात देता है। 


हाल ही में 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा दुबई के एक इवेंट में शामिल हुई। इस दौरान प्रियंका दुबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई, जहां उनका अलग ही फैशनेबल अंदाज देखने को मिला।

PunjabKesari
एयरपोर्ट पर प्रियंका काफी खुश लग रही थी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ मैचिंग कोट को अपने शोल्डर पर कैरी किया। इसके साथ उन्होंने स्काई ब्लू बेल-बॉटम ट्राऊजर पहना, जो उन्हें बेहद खूबसूरत लुक दे रहा था। हाथ में उन्होंने व्हाइट बैग कैरी किया और व्हाइट पंप हील पहनी। 

PunjabKesari
अगर मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने इस डैशिंग लुक के साथ डार्क लिप शेड और लाइट मेकअप किया। 

Share This News :