Homeखेल ,
३२ साल पहले जावेद मियांदाद ने छक्का लगाकर पाक को मैच जिताया था

दिनेश कार्तिक के आखिरी गेंद पर लगाये गये छक्के के दम पर भारत ने आज यहां सांस थाम देने वाले फाइनल में बांग्लादेश को चार विकेट से हराकर निदाहस ट्राफी त्रिकोणीय टी20 ट्राॅफी जीती। भारत के सामने 167 रन का लक्ष्य था लेकिन उसे अंतिम दो ओवरों में 34 रन चाहिए थे। ऐसे समय पर कार्तिक (आठ गेंदों पर 29 रन) ने क्रीज पर कदम रखा। उन्होंने रूबैल हुसैन के पारी के 19वें ओवर में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 22 रन लिये। अब अंतिम छह गेंदों पर 12 रन की दरकार थी जो विजय शंकर (17) के आउट होने से अंतिम गेंद पर पांच रन पहुंच गया। सौम्या सरकार की इस गेंद पर कार्तिक ने कवर के ऊपर से छक्का लगाकर किसी टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को तीसरी जीत दिलाई। भारत ने छह विकेट पर 168 रन बनाए जिसमें कप्तान रोहित शर्मा की 46 गेंदों पर खेली गयी 56 रन की पारी भी शामिल है। भारत की यह बांग्लादेश पर टी20 में लगातार आठवीं जीत है।   à¤¯à¤¹à¤¾à¤‚ बतादें की      ३२ साल पहले जावेद मियांदाद ने छक्का लगाकर पाक को मैच जिताया था .

Share This News :