Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र डबरा में झूलेलाल चल समारोह में शामिल हुए

ग्वालियर । प्रदेश के जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने डबरा में भगवान झूलेलाल जयंती के कार्यक्रम में पहुँचकर नववर्ष एवं चैतीचाँद और झूलेलाल जयंती पर आयोजित समारोह में पहुँचकर पूजा-अर्चना की।
डॉ. नरोत्तम मिश्र ने सभी लोगों को नव वर्ष, गुड़ी पड़वा एवं भगवान झूलेलाल जयंती की शुभकामनायें दीं। इस मौके पर बसंत वाधवानी, कमल सदाना, राजू कुकरेजा, पुनीत हुकबानी, सुंदर संतवाणी सहित समाज के गणमान्य नागरिक और आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने रविवार को अपने गृहनगर डबरा में भारतीय नव वर्ष और झूलेलाल जयंती पर आयोजित समारोह में पहुँचकर पूजा-अर्चना की और भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. मिश्र ने नव वर्ष का पर्व और झूलेलाल जयंती पर सभी को शुभकामनायें दीं

Share This News :