Home > मनोरंजन ,
दुल्हन ने चोली और जींस पहनकर किया डांस

 à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ की एक वेडिंग फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, 'आपने दुल्हनों को डांस करते हुए देखा होगा लेकिन इनकी तरह नहीं।' आपको लग रहा होगा कि यह कोई सामान्य वेडिंग वीडियो होगा लेकिन ऐसा नहीं है, इसे देखकर आपको सरप्राइज होगा।

मेहंदी लगे हाथों में चूडा पहने और चोली के साथ जींस पहनकर एक दुल्हन भांगड़ा करती नजर आ रही है। रशिका यादव नाम की इस दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रशिका पंजाबी सिंगर मनकिर्त ओलख के गाने 'कदर' पर डांस कर कही है। इस दुल्हन ने न केवल भांगड़ा किया, बल्कि कुछ बेली स्टेप्स और बॉलीवुड डांस मूव्स भी किए।

इंस्टाग्राम यूजर्स भी इनके डांस के फैन हो गए। एक यूजर ने लिखा कि ये वाकई शानदार है। मैं भी अपनी शादी में ऐसा डांस करना चाहती हूं।

Share This News :