Home > मनोरंजन ,
24 साल बाद श्रीदेवी की फिल्म "लाडला" फिर करेगी वापसी

मुंबई: बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी के अचानक हुए निधन से पूरे विश्व में शौक की लहर दौड़ गई थी। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार भी श्रीदेवी की अदाकारी के कायल थे। श्रीदेवी ने फिल्मों में कई सारे किरदार निभाए है। फिर चाहे 'चालबाज' का चुलबुला किरदार हो या 'लाडला' फिल्म में अपनी बात मनवाने वाली पत्नी।

PunjabKesari

हाल ही में 24 साल बाद श्रीदेवी का 'लाडला' पत्नी में निभाया गया रोल एक बार फिर से रील लाइफ का हिस्सा बनेगा। हालांकि यह कोई फिल्म नहीं बल्कि सीरियल है।

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक टीवी सीरियल 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' सीरियल ने 2 साल का लीप लिया है। जिसमें मीरा मित्तल किरदार की नई एंट्री हुई है। कहा जा रहा है कि मीरा का यह रोल 1994 में आई फिल्म 'लाडला' से प्रेरित है।

PunjabKesari

इस रोल को फेमस एक्ट्रैस कंगना शर्मा निभा रही हैं। श्रीदेवी द्वारा निभाए गए किरदार में ढलने के लिए कंगना ने ड्रैसिंग सेन्स से लेकर डायलॉग पर भी काफी ध्यान दिया है।

PunjabKesari

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कंगना ने बताया कि 'मैं इस रोल के लिए बहुत उत्सुक हूं। श्रीदेवी मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। मैंने उनकी 'लाडला' फिल्म कई बार देखी है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को मेरी एक्टिंग पसंद आएगी।'

PunjabKesari

 

Share This News :