Home > मनोरंजन ,
Box Office : यह है 'पद्मावत' की कुल कमाई, जरा-सा चूक गई 300 करोड़ से

'पद्मावत' सुपरहिट रही और कुछ थिएटर्स में तो यह अभी भी चल रही है। मल्टीप्लेक्स भी दिन में एक-दो शो चला रहे हैं। इस वजह से अब कमाई लगभग रुक-सी गई है। लंबी दौड़ के बाद 'पद्मावत' की कुल कमाई 286.24 करोड़ रुपए है। अब साफ हो गया है कि ये फिल्म 300 करोड़ रुपए के आंकड़े को कभी नहीं छू पाएगी।

इसे पहले हफ्ते 166.50 करोड़ रुपए मिले और दूसरे हफ्ते में 69.50 करोड़ रुपए हासिल हुए। तीसरे हफ्ते की इसकी कमाई करीब 32 करोड़ रुपए रही थी। अब चौथे हफ्ते में कमाई 14.03 करोड़ रुपए रही है। फिर इसकी कमाई धीमी पड़ गई।

टिकट खिड़की पर भंसाली और रणवीर का यह नया रिकॉर्ड है। तमाम विवादों और रोक के बावजूद फिल्म अच्छा कमा रही है। दो साल पहले रिलीज हुई दीपिका-रणवीर-भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की कुल कमाई 188 करोड़ रुपए थी।

Share This News :