Home > मनोरंजन ,
फोटो में नजर आ रहा शख्स अमिताभ नहीं तो कौन? कोई भी खा सकता है धोखा

अमिताभ बच्चन इन दिनों राजस्थान के जोधपुर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं. मंगलवार को अमिताभ ने एक ब्लॉग लिखकर बताया कि उनकी तबीयत खराब है. अब बिगबी पूरी तरह से ठीक हैं. लेकिन एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. उसे अमिताभ के ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में निभाए किरदार की तस्वीर बताया जा रहा है.

तस्वीर में नजर आ रहा शख्स अमिताभ की तरह ही दिखाई दे रहा है. पहली बार कोई भी इस फोटो को देखकर धोखा खा सकता है. फोटो पर तमाम तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं.  à¤¤à¤¸à¥à¤µà¥€à¤° में नजर आ रहा शख्स एक अफगानी रिफ्यूजी है. स्टीव मैककरी के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर से जुड़ी डिटेल है. इसमें लिखा है कि यह फोटो 68 साल के शाहबाज की है. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 1981 में यह फोटो खींची गई थी. सोशल अकाउंट भले स्टीव का न हो पर यह फोटो उनकी वेबसाइट पर मौजूद है. निश्चित रूप से कहा जा सकता है फोटो अमिताभ बच्चन की नहीं है. इस फोटो को स्टीव के बेहतरीन काम में शुमार किया जाता है.  

Share This News :