Home > अपना शहर ,
मजिस्ट्रीयल जाँच भितरवार में 11 नवम्बर को

ग्राम आंतरी तहसील चीनौर में स्थित स्लीपर फैक्ट्री “ईकोन” में 14 जुलाई को आकाश पुत्र लक्ष्मण जाटव निवासी ग्राम बन्हेरी तहसील भितरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाँच एसडीएम भितरवार श्री इकबाल मोहम्मद द्वारा की जायेगी।

      एसडीएम श्री इकबाल मोहम्मद से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना के संबंध में उनके द्वारा 11 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक एसडीएम कार्यालय भितरवार में साक्ष्य का परीक्षण किया जायेगा। इस घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई भी जानकारी या तथ्य प्रस्तुत करना चाहे तो वह उक्त अवधि में उनके समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

Share This News :