Home > अपना शहर ,
श्री पवैया 5 व 6 नवम्बर को ग्वालियर में

प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 5 व 6 नवम्बर को ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगे।

      श्री पवैया 5 नवम्बर को श्रीधाम एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर आयेंगे। अपरान्ह 3 बजे लघु उद्योग भारती जीआर सिंथेटिक बारा इंडस्ट्रीयल एरिया बानमोर में दीपोत्सव मिलन कार्यक्रम में तथा सायं 5 बजे हनुमान मंदिर किलागेट महाआरती में शामिल होंगे।

      उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया 6 नवम्बर को प्रात: 10.30 बजे शासकीय केआरजी महाविद्यालय में विधि संकाय के 4 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से बनाए जाने वाले भवन का भूमि पूजन करेंगे। दोपहर 12.30 बजे माँ नन्नीबाई वेलफेयर सोसायटी द्वारा कांचमिल रोड़ कमेटी हॉल में नि:शुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ करेंगे। तदुपरांत रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :