Homeखेल ,
मीडिया पर भड़कीं शमी की पत्नी, तोड़ा पत्रकार का वीडियो कैमरा

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों ने पिछले कुछ दिनों में चर्चा बटोरी है. मंगलवार को कोलकाता में जब हसीन जहां पत्रकारों से मुखातिब हुई तो उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की.

कोलकाता में सेंट. स्टेफन स्कूल पहुंची हसीन जहां के पास जब मीडियाकर्मी पहुंचे तो वह उनपर चिल्ला उठीं. इसी दौरान उन्होंने एक वीडियो कैमरा तोड़ दिया. कैमरा तोड़ने के बाद हसीन जहां अपनी एसयूवी में बैठकर वहां से चली गई.

गौरतलब है कि हसीन जहां ने अपनी पति मोहम्मद शमी पर कई तरह के आरोप लगाए थे. उन्होंने शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने और घरेलू हिंसा के संगीन आरोप लगाए हैं. à¤œà¤¹à¤¾à¤‚ के   à¤¹à¤¸à¥€à¤¨à¤«à¥‡à¤¸à¤¬à¥à¤• पेज पर इससे संबंधित एक पोस्ट भी किया गया है, जिसमें व्हाट्सऐप के स्क्रीन शॉट्स शेयर किए गए थे.

हसीन जहां ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी. मंगलवार को ही हसीन जहां को अपना बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाना है. दूसरी तरफ शमी लगातार अपने बचाव में बयान दे रहे हैं. मोहम्मद शमी ने बयान जारी कर कहा था कि वह अपनी पत्नी और उनके परिवार से इस मसले पर बात करना चाहते हैं.

Share This News :