Home > अपना शहर ,
डेंगू, चिकुनगुनिया, स्वाईन फ्लू के उपचार हेतु स्थानीय बाजार से भी औषधि क्रय की जा सकती है

मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, स्वाईन फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों के उपचार के लिये दवाओं की किसी प्रकार की कमी नहीं होना चाहिए और अगर आवश्यक हो तो स्थानीय बजट से औषधि व सामग्री तत्काल क्रय की जाए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय गोयल द्वारा जिले में इन बीमारियों की स्थिति और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के दौरान दिए।

      यह बैठक राज्य स्वास्थ्यप प्रबंधन एवं संचार संस्थान में आयोजित की गई। जिसमें संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें डॉ. एस के भदकारिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एस जादौन, सिविल सर्जन डॉ. डी डी शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजराज सिंह गुर्जर, डॉ. बिंदु सिंघल, मनोज कौरव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

      डॉ. गोयल ने कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण स्वाईन फ्लू सहित मलेरिया, डेंगू व चिकुनगुनिया की जानकारी के लिये सर्वे टीम नगर निगम अमले के साथ शहर में लागातार भ्रमण करें। जिन क्षेत्रों में इसके मरीज पाए जाते हैं तो उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिले के समस्त चिकित्सालयों में औषधि और सामग्री की उपलब्धता की जानकारी भी प्राप्त की और कहा कि जहाँ आवश्यक हो वहाँ स्थानीय बजट से इन्हें क्रय किया जाए। डॉ. गोयल ने स्वाईन फ्लू के लिये आईडीएसपी शाखा में कंट्रोल रूम गठित करने के निर्देश भी दिए। जिससे जिलेवासियों को स्वाईन फ्लू के बारे में आवश्यक जानकारी और सलाह प्रदान की जा सके। इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 2430034/2446000 है। इन बीमारियों के संबंध में कोई भी व्यक्ति मोबाइल नं.-9425761637 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

Share This News :