Home > मनोरंजन ,
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बीमार पड़े अमिताभ, ऐसा है उनका रोल

महानायक अमिताभ बच्चन की राजस्थान में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां की शूटिंग के दौरान तबियत खराब हो गई है. इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर दी. इस फिल्म में अमिताभ एक नए किरदार में दिखाई देंगे.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 1839 के उपन्यास 'कॉन्फेशन्स ऑफ ए ठग' का रूपांतरण है. जो ठग आमिर अली के कारनामों पर आधारित है जिसने अंग्रेज सरकार को काफी परेशान किया था. आमिर अली का किरदार आमिर खान निभा रहे हैं. फिल्म में अमिताभ इस्माइल का किरदार निभा रहे हैं.आमिर एक पठान है जिसे बड़ा और सम्मानित ठग इस्माइल अपना लेता है और बेटे की तरह पालता है. इसी दौरान आमिर अली बदरीनाथ और पीर खान अपने दोस्तों के साथ ठगी करना शुरू कर देता है. इसमें गणेशा और चीता उनकी मदद करते हैं. बाद में वे रियासत में जमींदार बन जाते हैं और वहां खूब सम्मान मिलता है.इस फिल्म में अमिताभ और आमिर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी. फिल्म कटरीना कैफ, फातिमा शेख, इला अरूण भी हैं.यह एक्शन एडवेंचर फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी. अमिताभ बच्चन फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां के अलावा 102 नॉट की भी शूटिंग कर रहे हैं.  फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ही ऋषि कपूर भी नजर आएंगे. फिल्म में अमिताभ बच्चन 102 साल के बूढ़े आदमी का किरदार निभा रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने फिल्म में ऋषि कपूर के पिता का रोल अदा किया है.उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया क‍ि तब‍ीयत खराब लग रही है. इसलिए इलाज के ल‍िए मुंबई लौटेंगे. खबरों के मुताब‍िक, अमिताभ एक चार्ट्ड प्लेन से मुंबई वापस लौटेंगे. अभी कुछ द‍िन पहले ही कोकिलाबेन अस्पताल में अमिताभ का रूटीन चेकअप हुआ था. उन्होंने लिखा, 'मैं कल सुबह अपने डॉक्टरों की टीम को अपने शरीर की जांच के लिए बुलाउंगा और वो मुझे फिर सेट कर देंगे .. मैं आराम करूंगा और आगे क्या हुआ इसके लिए आपको सूचित करता रहूंगा

Share This News :