Homeखेल ,
34 करोड़ के घर में नहीं, इतने लाख किराए के फ्लैट में रहते हैं विराट-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद अपने 34 करोड़ रुपये के फ्लैट में रहने वाले थे, लेकिन आ रही खबरों के मुताबिक वो आजकल किराए के घर में रह रहे हैं. हालांकि यह फ्लैट भी उनके कीमती घर से कम नहीं है. दोनों हर महीने इस फ्लैट का किराया 15 लाख रुपये दे रहे हैं.

विराट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की थी, वो इसी घर का है. उन्होंने यह फ्लैट 1 साल के किराए पर लिया है, क्योंकि उनका अपना फ्लैट अभी तैयार नहीं हुआ है.

Share This News :