Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री 5 व 6 नवम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 5 व 6 नवम्बर को ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगी।

      श्रीमती माया सिंह 5 नवम्बर को सायं 4 बजे डवलपर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से रानी महल में चर्चा करेंगी तथा सायं 5 बजे काल्पीब्रिज गोले का मंदिर थाने के पास वार्ड-20 में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करेंगी।

      श्रीमती माया सिंह 6 नवम्बर को प्रात: 10 बजे कबीर कॉलोनी वार्ड-23 में मंगल भवन का भूमि पूजन, प्रात: 11 बजे आदित्यपुरम रिलायंस पेट्रोल पंप पर सीसी रोड़ का भूमि पूजन, प्रात: 11.30 बजे ग्लोरीविला, आदित्यपुरम वार्ड-18 में पानी की लाईन का शुभारंभ तथा पार्क में वृक्षारोपण, सायं 4 बजे कृष्णानगर पानी की टंकी के पास वार्ड-21 में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण तथा 4.30 बजे कृष्णानगर में ही सीसी रोड़ का लोकार्पण करेंगी।

Share This News :