Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जूही चौधरी से में कभी नहीं मिला :कैलाश विजयवर्गीय

बीजेपी के राष्ट्रीय महा सचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि à¤¸à¥€à¤†à¤ˆà¤¡à¥€ के अधिकारी आए थे। जूही चौधरी से क्या संपर्क है, यह पूछ रहे थे। उन्हें बता दिया कि उससे कोई संपर्क नहीं हैं। कभी उससे मुलाकात नहीं हुई। दिल्ली आकर जूही द्वारा मुलाकात के बारे में भी अधिकारियों ने पूछा था। उससे कहीं मुलाकात नहीं हुई। राजनीतिक द्वेषता निकालने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के इशारे पर वहां की एजेंसियां इस तरह के आरोप लगा रही है। à¤¯à¤¹à¤¾à¤‚ बता दें कि बच्चों कि तस्करी के मामले में सीआईडी ने विजतवर्गीय से कल पूछतांछ कि थी . 

यह है मामला  :17 बच्चों की तस्करी के मामले की जांच कर रही पश्चिम बंगाल सीआईडी ने शनिवार को इंदौर आकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से दो घंटे तक पूछताछ की। 8 सदस्यीय दल ने उनके बयान भी दर्ज किए।

तस्करी मामले में पकड़ी गई मुख्य आरोपी ने बंगाल के स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ विजयवर्गीय से भी जुड़े रहने का बयान दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच शुरू की थी।

जलपाईगुड़ी (प. बंगाल) पुलिस ने पिछले वर्ष 18 फरवरी को एनजीओ संचालक वंदना चक्रवर्ती को बच्चों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि वंदना भाजपा नेता व जलपाईगुड़ी महिला शाखा प्रमुख जूही चौधरी के संपर्क में थी।

राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआईडी को सौंपी और मार्च 2017 में जूही को भारत-नेपाल सीमा से सटे खरीबाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। जूही ने बताया कि उसने राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली के जरिए विजयवर्गीय से संपर्क साधा था, ताकि केंद्र सरकार से उसे आर्थिक सहायता मिल सके। उसने विजयवर्गीय के माध्यम से बालगृह 'आश्रय" के लाइसेंस का भी नवीनीकरण कराने की कोशिश की थी।

Share This News :