Home > अपना शहर ,
एनसीसी के कमांडर के साथ निगमायुक्त ने किया एनसीसी कार्यालय परिसर का निरीक्षण

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज एनसीसी के कमांडर श्री आरजी पाटिल के साथ कम्पू थाने के सामने स्थित एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा वहां आयोजित होने वाली गतिविधियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान एनसीसी के श्री नवीन थापा सहित निगम के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान एनसीसी के कमांडर ने निगमायुक्त को बताया कि एनसीसी कार्यालय के परिसर में जलभराव की समस्या है तथा शौचालय की साफ सफाई होनी है एवं अन्य छोटी छोटी समस्याएं हैं जिनके निराकरण के लिए निगमायुक्त ने तत्काल मुख्य समन्वयक अधिकारी श्री प्रेम पचैरी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी कार्यशाला श्री प्रदीप वर्मा, श्री संजय सोलंकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  

Share This News :