Home > अपना शहर ,
विभागीय समीक्षा में निगमायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवष्यक दिषा निर्देष

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज नगर निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति को लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति जानी तथा आवश्यक दिशा निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। बैठक में उपायुक्त श्री के के सिंह गौर, मुख्य समन्वयक अधिकारी श्री प्रेम पचैरी सहित समस्त क्लस्टर अधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश
दिए कि सभी प्रमुख बाजारों एवं अन्य क्षेत्रों में बने तलघरों में बिना अनुमति हो रहे व्यावसायिक उपयोग एवं बिना अनुमति तलघर निर्माण व तलघर का हो रहे दुरुपयोग को लेकर नियमित निरीक्षण कर निगम विधान के अनुसार वैद्यानिक कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही शहर में बिना अनुमति एवं अवैध रुप से लगे होर्डिंग को लेकर भी नियमित रुप से हटाने कार्यवाही करें।
बैठक में निगमायुक्त ने सभी क्षेत्राधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि नगर निगम की पार्किंग स्थलों पर पीली पटटी बनाई जाए तथा यह सुनिश्चित करें कि वाहन पीली पटटी में ही पार्क हों। यदि वाहन पीली पटटी के बाहर पार्क पाए गए तो संबंधित क्षेत्राधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी। बैठक में वाॅल पेंटिंग को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें निगमायुक्त ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि वाॅल पेंटिंग का कार्य तेजी से कराएं। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में वाॅल पेंटिंग के लिए उपलब्ध दीवारों व वाॅल पेंटिंग के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

Share This News :