Home > मनोरंजन ,
वायरल गर्ल प्रिया को मिली बॉलीवुड फिल्म, सुपरहिट हीरो के साथ करेंगी डेब्यू

फरवरी में मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर का आंख मारते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो रिलीज होते ही वो इंटरनेट सनसनी बन गई थीं. लगता है उन्हें इस वीडियो का बहुत फायदा मिला है और उनके हाथ बॉलीवुड की फिल्म लग गई है.

Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया को रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' मिल गई है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं.खबरों के मुताबिक, वीडियो वायरल होते ही प्रिया के पास बहुत से ऑफर्स आने लगे थे. 'सिम्बा' को को-प्रोड्यूस कर रहे करण जौहर भी चाहते थे कि फिल्म में प्रिया को लिया जाए. प्रिया इससे पहले रणवीर के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं.

Share This News :