Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया ने राज्य में शिवराज सिंह चौहान सरकार को हटाने के लिए‘‘ समान विचार वाले दलों’’ से हाथ मिलाने का भी अनुरोध किया

 à¤ªà¥‚र्वोत्तर में कांग्रेस की भले करारी हार हुई हो लेकिन पार्टी के नेताऔर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का मानना है कि 2019 के आम चुनावों के लिए महत्वपूर्ण हिंदी पट्टी में पार्टी के उभार के बहुत मजबूत संकेत हैं।हाल में मध्यप्रदेश की मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत से उत्साहित सिंधिया ने कहा कि लोगों ने राज्य में 14 साल के भाजपा शासन को खत्म करने का फैसला कर लिया है जहां इस साल चुनाव होना है। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के अग्रणी उम्मीदवारों में देखे जा रहे सिंधिया ने राज्य में शिवराज सिंह चौहान सरकार को हटाने के लिए‘‘ समान विचार वाले दलों’’ से हाथ मिलाने का भी अनुरोध किया। à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने एक साक्षात्कार में कहा कि नगालैंड और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के परिणाम से ‘धक्का’ लगा। उन्होंने उल्लेख किया कि मेघालय में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। लेकिन यह सच है कि भाजपा किसी भी तरह सरकार बनाने में विश्वास रखती है और विधानसभा में महज दो सीट पाने वाली पार्टी ने सरकार बनाने के लिए सारी तिकड़म करने की कोशिश की।सांसदश्री सिंधिया ने कहा कि गुजरात विधानसभा का चुनाव सच में प्रेरक रहा इसके बाद राजस्थान और मध्यप्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि ये सभी राज्य कांग्रेस के लिए आगे महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत काम करना होगा क्योंकि हमें अपने प्रतिद्वंद्वियों को हल्के में नहीं लेना है। सिंधिया ने मध्यप्रदेश में पार्टी के भीतर गुटबंदी को भी खारिज करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस एकजुट है।     

Share This News :