Home > अपना शहर ,
स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 एवं नगरोदय अभियान को लेकर कार्यषाला 6 नवंबर को

स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 एवं नगरोदय अभियान के प्रति आमजनों में जागरुकता लाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन 6 नवंबर 2016 को दोपहर 12 बजे से बालभवन के आॅडोटोरियम में किया जाएगा।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा जनवरी 2017 में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है जिसमें शहरों की रैंकिंग की जाएगी। ग्वालियर शहर को अधिक अंक एवं उच्च रैंक दिलाए जाने के लिए शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए एक वृहद कार्यशाला का आयोजन 6 नवंबर 2016 को दोपहर 12 बजे से बालभवन में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में समसत पार्षदगण, वरिष्ठ पार्षदगण, मुख्य समन्वयक अधिकारी, क्लस्टर अधिकारी, सम्पत्तिकर अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, कर संग्रहक, डब्ल्यू एच ओ सहित समस्त क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए गठित की गई टीमों के सदस्यगण उपस्थित रहेगें।

Share This News :