Home > मनोरंजन ,
खिलजी जैसा बताने पर जया प्रदा से बोले आजम- 'नाचने वाली के मुंह नहीं लगता'

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और अभिनेत्री से नेता बनीं जया प्रदा के बीच जुबानी जंग फिर से शुरू हो गई है. इस बार आजम खान ने जया प्रदा पर हमला किया है और इस दौरान वह शालीनता की सीमाएं भी लांघ गए हैं.

कुछ दिनों पहले जया प्रदा ने कहा था कि उन्होंने फिल्म पद्मावत देखी और कहा कि इसमें अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को देखकर उन्हें आजम खान की याद आ गई.

इसके बाद आजम खान ने एक रैली में जया प्रदा को जवाब दिया. उनके इस जवाब से नया विवाद भी पैदा हो सकता है. आजम खान ने कहा, 'पद्मावत बनी. सुना है खिलजी का रोल बहुत बुरा है. सुना है पद्मावती ने खिलजी के आने से पहले दुनिया छोड़ दी. मगर अभी एक औरत ने, एक नाचने वाली ने खादिम के बारे में कुछ कहा है. अब बताओ, नाचने-गाने वालों के मुंह लगेंगे तो सियासत कैसे करेंगे.

Share This News :