Home > मनोरंजन ,
सनी लियोनी, जल्द खुलेंगे जिंदगी के सारे राज

बॉलीवुड में आए दिन किस न किसी स्टार की लाइफ पर बायोपिक बनती ही रहती है। इसी कड़ी में नया नाम शामिल होने जा रहा है हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी का, जिनकी लाइफ पर बेस्ड बायोपिक फिल्म बतौर वेब सीरीज zee 5 पर दिखाई जाएगी। इसका खुलासा खुद सनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया है। आखिर कैसे वो एडल्ट स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं ऐसे ही कई खुलासे इस फिल्म में होंगे।सनी के मुताबिक, बायोपिक में उनकी जिंदगी से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठाया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में ऐसे कुछ सवालों का जिक्र भी किया है, जिनके जवाब वे बायोपिक के जरिए देंगी। सनी ने अपने ट्वीट में लिखा है, "मैं कनाडा से यहां क्यों आई? क्यों मैंने अपने लिए सनी नाम चुना? मेरी जिंदगी कैसी थी? सनी के पीछे छुपी एक महिला और जिंदगी करनजीत से सनी तक की लाइफ के बारे में जल्दी ही मेरी बायोपिक में जानिए।

Share This News :