Homeखेल ,
बांग्लादेश को तूफानी जीत दिला मुश्फिकुर ने किया नागिन डांस

खेल के मैदान पर जश्न मनाने के अलग-अलग तरीके लगातार चर्चा में रहे हैं. श्रीलंका में चल रही टी-20 ट्राई सीरीज के दौरान बांग्लादेश के धुरंधर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम न सिर्फ अपनी मैच जिताऊ पारी की वजह से, बल्कि नागिन डांस के लिए भी सुर्खियों में हैं.अंतिम ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी. स्ट्राइक पर मुश्फिकुर मौजूद थे. उन्होंने बिना किसी परेशानी के ये रन बना डाले. श्रीलंका पर इस ऐतिहासिक जीत के बाद रहीम ने गेंदबाज थिसारा परेरा के करीब पहुंचकर बड़े ही आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. इतनी ही नहीं, वह मैदान पर ही नागिन डांस करने लगे. सोशल मीडिया में उनका यह डांस वायरल हो चुका है.दरअसल, शनिवार रात बांग्लादेश ने टी-20 ट्राई सीरीज का अपना दूसरा मैच मुश्फिकुर(नाबाद 72 रन) और लिटन दास (43) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 5 विकेट से जीता. प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश ने 215 रनों का बड़ा लक्ष्य 2 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया.

Share This News :