Home > मनोरंजन ,
क्या आकाश की शादी हो रही है? पहली बार मां नीता अंबानी ने दिया जवाब

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन एंड फाउंडर नीता अंबानी ने à¤†à¤•ाश की शादी को लेकर  कहा कि मुकेश और मैंने अपने बच्चों को आजादी दी है कि वे अपनी लाइफ पार्टनर का चयन करें. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जब मेरा बेटा शादी करना चाहेगा और वो जिससे भी शादी करेगा, हम उसका स्वागत करेंगे.बता दें कि हाल ही में खबरें आ रही थीं कि आकाश अंबानी की शादी इस साल हो सकती है और यह शादी श्लोका मेहता से हो सकती है. बताया जा रहा था कि देश के अमीर आदमियों में से एक मुकेश अंबानी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका से आकाश की शादी कर सकते हैं. वहीं नीता अंबानी ने शादी की तारीख और किससे शादी हो रही है, इसके बारे में जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि हमने आकाश को लाइफ पार्टनर चुनने की आजादी दी है.

Share This News :