Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्‍पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किसानों को दी राहत राशि

भोपाल । जनसम्‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया जिले में ग्राम रावरी में किसानों को 39 लाख 20 हजार रूपये की राहत राशि वितरित की। डॉ. मिश्र ने राजस्व अधिका‍रियों से कहा कि गाँवों में कैम्प कर राहत राशि से अभी तक वंचित किसानों के दस्तावेज एकत्र कर उन्हें शीघ्र राहत राशि प्रदान करें।
मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि भावांतर भुगतान योजना में किसानों को चना, मसूर, सरसों, प्याज आदि के लिए पंजीयन किया जा रहा है। इसकी तारीख बढ़ाकर अब 24 मार्च कर दी गई है। सभी किसान इस योजना में पंजीयन जरूर कराएं। उन्होंने बताया कि गेहूँ के लिए भी पंजीयन किया जा रहा है। डॉ. मिश्र ने कहा कि पिछले साल जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचा था, उनको 200 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अलग से राशि दी जाएगी। इस वर्ष के लिये किसानों को दो हजार रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूँ का भुगतान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम के युवाओं ने विकास में सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनसम्पर्क मंत्री ने ग्राम के हाई स्कूल में पढ़ने के लिए आने वाले अन्य ग्रामों के विद्यार्थियों को साईकिलें प्रदान कीं। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दतिया जिले के ग्राम खटोला निवासी श्री प्रमोद लोधी की कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से हुई असामयिक मृत्यु पर उनके परिजन को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी तरह, श्री भगुंत सिंह कुशवाहा के निधन हो जाने पर उनके परिवार को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

Share This News :