Home > मनोरंजन ,
प्रियंका ने आधी रात में रणवीर को किया वीडियो कॉल, जानें क्या हुई बात

प्रियंका चोपड़ा आजकल अंग्रेजी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. भारत में उनके प्रशंसक उन्हें फिर से हिंदी फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहते हैं. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने रणवीर सिंह को वीडियो कॉल किया. इस दौरान दोनों ने महिला दिवस के बारे में बाते कीं, साथ ही प्रियंका ने हिंदी फिल्मों के अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में भी बताया.

प्रियंका चोपड़ा ने आधी रात रणवीर को वीडियो काल कर उन्हें चौंका दिया. बता दें कि रणवीर उस दौरान सफर पर थे और अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय की शूटिंग के लिए जा रहे थे. दोनों ने कुछ ही देर बातचीत की और इस दौरान वे काफी खुश नजर आए.प्रियंका ने रणवीर से महिला दिवस मनाए जाने को लेकर सवाल पूछे. रणवीर ने कहा, उन्हें नहीं पता कि क्यों हर चीज के सम्मान के लिए एक दिन का चयन कर लिया जाता है. जबकि ऐसा हर दिन करना चाहिए. साथ ही ये पूछे जाने पर कि उन्होंने वुमंस डे पर क्या किया रणवीर ने कहा कि उन्होंने स्कर्ट पहनी.

Share This News :